उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक पर अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक महंगा आईफोन और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव का मामला
घटना बुलंदशहर की कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव की बताई जा रही है। परिवार के मुताबिक, युवक महंगे शौक का आदी है और लगातार परिजनों पर आईफोन और 3 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दादी तथा बुआ के साथ मारपीट की।
पहले भी मिली थी नई बाइक
पीड़ित पक्ष का कहना है कि हाल ही में आरोपी को नई बाइक खरीदकर दी गई थी। इसके बावजूद वह आईफोन और नकदी की मांग कर रहा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद है।
पुलिस कर रही जांच
रोते-बिलखते हुए पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपडेट 3:15 pm
पुलिस ने क्या कहा
कुछ खबरें को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि संबंधित प्रकरण में वीडियो का संज्ञान लिया गया है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







