जमशेदपुर होटलियर हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता इंदौर से गिरफ्तार

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त एसआईटी ने बताये जा रहे, मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

इंदौर से गिरफ्तारी, ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जाएगा

जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त एसआईटी ने निखार सबलोक हत्याकांड के बताए जा रहे, मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी निगरानी के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

सिंटू सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उससे हत्या की साजिश, शूटरों से संपर्क, निखार की रेकी और वारदात के बाद आरोपियों को सुरक्षित निकालने में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

हत्या से पहले एक सप्ताह तक हुई थी रेकी

जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले करीब एक सप्ताह तक निखार सबलोक की रेकी की गई थी। इसके लिए लाल रंग की कार का इस्तेमाल किया गया था, जिसे बाद में पुलिस ने रांची के मेसरा से बरामद किया।

छह आरोपी हुए गिरफ्तार

मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement