गोंडा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति गिरफ्तार

गोंडा जिले में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव घर में दुपट्टे से लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज में सोने की चेन मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। कौड़िया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में सोमवार को 23 वर्षीय संजू देवी का शव घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दहेज में सोने की चेन की थी मांग

मृतका के भाई दिलीप मौर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि संजू की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर संजू को आए दिन मारा-पीटा जाता था और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

पति समेत तीन पर केस, एक गिरफ्तार

पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर पति निगम मौर्य, उसके भाई जितेंद्र मौर्य और ओमकार मौर्य के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कौड़िया थाना पुलिस ने आरोपी पति निगम मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Author

  • इसरत फातिमा 7 वर्षों के अनुभव वाली एक पेशेवर पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, राजनीति, व्यवसाय, शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर शोध-आधारित लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है।

📢 Sponsored
Property Advertisement